शिक्षक व प्रधानाध्यापक में तकरार- मुकदमा दर्ज

0
1229

बक्सर खबर : सरकारी स्कूलों में बच्चे के लिए बनने वाला मध्यान भोजन शिक्षा और स्कूल व्यवस्था दोनों के लिए समस्या बन गया है। छात्रों की कौन कहे अध्यापक भी उसपर नजरे टिकाए रहते हैं। गुरुवार को संभवत: इसकी वजह से ब्रह्मपुर प्रखंड के गरहथा मध्य विद्यालय में विवाद हो गया। प्रधानाध्यापक राधामोहन यादव के साथ शिक्षक राकेश कुमार उलक्ष गए। मध्यान भोजन को मुद्दा बना उन्होंने खुब बवाल किया। साजो सामान को भी नुकसान पहुंचाया। मौका देख कार्यालय का दरवाजा बाहर से बंद किया। प्रधानाध्यापक उसी में फंस गए। जब वे बाहर आए तो उन्होंने बताया कि शिक्षक अक्सर उनसे रंगदारी की मांग करते थे। आज विवाद बढ़ने का कारण यह रहा कि शौचालय निर्माण के लिए रखे गए चालीस हजार रुपये पर उनकी नजर पड़ गयी। जिसे लेकर वे भाग गए। इसकी लिखित शिकायत प्रधान शिक्षक ने ब्रह्मपुर थाने में दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच हो रही है।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here