शादी में झगड़ा, फोड़ दिए गाडिय़ों के शीशे

0
1400

बक्सर खबर : नाच देखने के दौरान अक्सर मारपीट हो जाती है। इस घटना की पुनरावृति शुक्रवार की रात कृष्णाब्रह्म थाना के ठाकुर दयाल सिंह के डेरा में हुई। यहां भोजपुर जिला के थाना चरपोखरी, ग्राम लिलारी से बारात आयी थी। तंबू में नर्तकी से अपनी फरमाइश का गीत गवाने के लिए लड़की व लड़का पक्ष के लोग भीड़ गए। जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। गांव वालों ने अपना गुस्सा निकालने के लिए बारात में आयी गाडिय़ों को निशाना बनाना शुरु किया। कुल छह गाडियों के शीशे तोड दिए।  हालात ऐसे हुए कि एक बार तो ऐसा लगा कि शादी ही नहीं होगी। क्योंकि लडके पिता भी घायल हो गए थे। पर उस वक्त दुल्हा मंडप में था। जिसके कारण उसका भी वहां से बाहर आना खतरे से खाली नहीं था।  लड़के के पिता रामजी सिंह ने इस मामले में आठ नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। घायलों में कमलेश, रामकुमार, घुरहू, रामजी सिंह, सतनारयण सिंह शामिल हैं। इन सभी का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। सभी बाराती लिलारी के रहने वाले हैं। इनमें लडके के पिता भी शामिल हैं।

भागवत कथा का आयोजन (सूयना)
भागवत कथा का आयोजन (सूयना)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here