शांत नहीं हुआ आक्रोश, तीनों घायल पटना रेफर

0
4649

बक्सर खबर : बिजली विभाग के खिलाफ जारी आक्रोश शांत नहीं हुआ है। सड़क जाम कर धरने पर बैठे भाजपाई डटे हुए हैं। इसे विशाल रुप देने का प्रयास किया जा रहा है। बक्सर-चौसा मुख्य पथ पर पावर हाउस के सामने टेंट व दरी बिछा धरनार्थी जम गए हैं। भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, सदर के प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे, राजपुर से प्रत्याशी रहे विश्वनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, महिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर, सचिदानंद सिन्हा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुशील राय समेत जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं सूचना के अनुसार अभी तक सांसद मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

घायल हुए पटना रेफर
बक्सर : मारपीट में घायल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, छात्र नेता रामजी सिंह व भाजपा दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदित्य चौधरी को पटना रेफर कर दिया गया है।

बंद गेट के अंदर दाखिल होती पुलिस

दागदार प्रोजेक्ट है इंजीनियर
बक्सर : बिजली विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर सुरेन्द्र यादव जिनके उपर मारपीट का सीधा आरोप है। उनका रिकार्ड पहले से दागदार है। आरा जिला में कार्यरत रहते हुए उनके पर गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद उनके सस्पेंड कर दिया गया था। कुछ माह बाद ही दुबारा रिलीज कर बक्सर पदस्थापित कर दिया गया।

यह भी पढे: – बिजली विभाग के खिलाफ जारी है धरना, पहुंचने वाले हैं सांसद

एंबुलेंस से पटना जाते भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here