शहर में मोबाइल दुकानदार के अपहरण की अफवाह

0
1724

बक्सर खबर: पुराना बस स्टैंड परिसर में रेड क्रास के सामने स्थित कारगील मोबाइल के दुकानदार का अपहरण हो गया है। चद्रप्रकाश उप नाम बबलु का अपहरण कहां से हुआ यह स्पष्ट नहीं है। सूचना देने वाले के अनुसार घर से वह दुकान आ रहा था। रास्ते में बेलेरो सवार लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में उठा लिया। खबर मिलने के बाद से इसकी तस्दीक में पुलिस जुट गयी। पूरी घटना अफवाह निनकली, क्योंकि कुछ घंटे बाद ही चद्रप्रकाश लौट आया है। नगर थाने की पुलिस ने बताया कि उससे पूछा गया। क्या तुम्हारा अपहरण हुआ था। उसने साफ कहा मैं अपने जान-पहचान वाले के साथ गया था। पुलिस ने शहर में फैली अफवाह के बारे में उससे बताया। दुकानदार ने यह लिखित दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से उन लोगों के साथ गया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम ही इसका एक ग्राहक से विवाद हुआ था। वही लोग इसे ले गए थे, फिर वापस छोड दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here