शहर में छिड़ेगी जंग या मिलेगी राहत

0
1884

बक्सर खबर : आने वाले दिनों में शहर का स्वरुप बदलने वाला है। कल तक बंदरों के लिए जाने-जाना वाला बक्सर अब लंगूर के लिए जाना जाएगा। क्योंकि यहां इनका परिवार बढऩे लगा है। मंगलवार को शहर के अनुमंडल कार्यालय परिसर में यह तीन चार की संख्या में लंगूर देखे गए। इनमें नर मादा के अलावा इनका बच्चा भी था। अनुमंडल कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवानों ने बताया आजकल यह यहां पूरे दिन दिख रहे हैं। इनके आने से बंदरों ने इधर का रास्ता बदल दिया है। जानकार भी बताते हैं। लंगूर और बंदरों के बीच भीषण जंग होती है। इनको देखते ही वे रास्ता बदल लेते हैं। कभी पूरे दिन बंदरों से पटा रहने वाला गोला बाजार व पुरानी कचहरी का कैंपस अब इनके आने से खाली-खाली सा दिख रहा है। पहले दो ही नजर आते थे। अब इनकी संख्या बच्चे को मिलाकर चार हो गयी है। अर्थात शहर के लोग यह जान लें। लंगूर यहां बसेरा बनाने लगे हैं। इनकी संख्या बढ़ी तो बंदरों से राहत जो जरुर मिलेगी। कहीं जरुरत से ज्यादा बढ़ी तो बंदरों की तरह यह भी शहर के लिए समस्या बन सकते हैं। अब होता क्या है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

तस्वीर में दिखते दो व्यस्क व नन्हा लंगूर
तस्वीर में दिखते दो व्यस्क व नन्हा लंगूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here