शराब के संग जश्न मनाना पड़ा भारी, दस गिरफ्तार

0
4230

बक्सर खबरः शराब के साथ जश्न मनाना महंगा पड़ गया। पुलिस शराब पीते दस को अंदर कर दिया। घटना गुरूवार देर शाम सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव की है। जहां कुछ लोग बगीचे में बैठ कर शादी ठीक होने का जश्न मना रहे थे। उसी दौरान भनक पुलिस को लग गयी। थानेदार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष सुधाीर कुमार ने बतया कि दस मे सेें 8 शराबी व दो बिक्रेता सभी पकड़े गए।

पकड़े गए शराबियों में बलिहार, दुल्हपुर व अद्यौगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के लोग मौजूद है। जिसमें जालीम पासवान, संजय शर्मा, धर्मेन्द्र पासवान बलिहार निवासी है। भरत मिश्रा व मिथलेश खरवार बड़का गांव सबलपट्टी निवासी है। लहसन नट सहियार, राजेन्द्र प्रसाद दुल्लहपुर व किशुन पासवान पाण्डेय पुर निवासी है। जबकि छोटक राम, गिरजन राम सोनवर्षा निवासी है। चुनमुन तुरहा बड़का गांव निवासी है। सभी शराबियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। जिसमें वे दोषी पाये गए। दो लिटर देशी शराब के साथ बेचते हुए गुड्डु पासवान व किशुन पासवान को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। सभी को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here