शरद की सभा में गुंडई, चौसा में घंटो जाम

1
1308

बक्सर खबर : शरद यादव का जन संवाद कार्यक्रम मंगलवार को चौसा गोला पर हुआ। जैसे ही शरद यादव का काफिला वहां पहुंचे। भाषण के पहले ही आम जन को परेशानी उठानी पडी। राजद के समर्थन से यह कार्यक्रम चौसा हनुमान मंदिर के पास आयोजित था। शरद मंच पर पहुंचे और उनके साथ की गाडियां बीच सडक पर जहां तहां खडी हो गई। नतीजा आधा घंटा उनका कार्यक्रम चला एक घंटे तक चौसा-बक्सर और चौसा-रामगढ मार्ग पर जाम लगा रहा।

वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं द्वरा भव्य स्वागत से शरद गदगद थे। नुक्कड़ सभा मेंं उन्होंने नीतीश की अलोचना करते हुए धोखा देने वाला बताया। राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए नीतीश के कारण बिहार की बेटी राष्ट्रपति नहीं बन पाई। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। बचन तोड़ने वाले लोग है। लोकतंत्र तब फलता है जब बोली सच्ची हो ,वादा सच्चा हो। महागठबंधन उन्होंने तोड़ा है, महागठबंधन पहले भी था आज भी है और आगे भी रहेगा। मंचपर पूर्व मंत्री रमई राम,सांसद अली अनवर,पूर्व सांसद अर्जुन राय,पूर्व सांसद राजवंस महतो,अधिवक्ता उपेन्द्र यादव,राजद जिला अध्यक्ष शेष नाथ यादव,अभिमन्यु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here