वेलडन : शिशु मंदिर का छात्र बना आइएएस

0
48470

बक्सर खबर : शहर के सभी चौक चौराहों पर मंगलवार को खासी चहल-पहल थी। पूछने पर पता चला। इंटर परीक्षा का परिणाम आने वाला है। लोग इंतजार कर रहे हैं। साइबर सेंटरों के आस-पास भीड़ कुछ ज्यादा थी। परिणाम आते ही मीडिया जगत के लोग यह पता करने में जुट गए। किस स्कूल का कौन सा छात्र टापर है। हमने भी जुगत लगानी शुरु की। इंटर के परिणाम से पहले यह पता लगा कि सिविल सेवा परीक्षा 2015 के परिणाम आ गए हैं। तस्दीक के क्रम में पता चला कि नगर के शिवपुरी मुहल्ले में रहने वाला राहुल पांडेय इसमें चयनित हुआ है। इस मुहल्ले के अपने परिचित कौशलेन्द्र औझा से संपर्क साधा गया। उन्होंने कहा वह मेरा भांजा है। लगे हाथ उन्होंने बताया कि यहीं सिविल लाइन स्थिति शिशु मंदिर से उसने पांचवीं से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई की है। दसवीं के बाद वह यहां से चला गया। उनसे  राहुल का नंबर मिला। बक्सर खबर से हुई बातचीत में हमने उस युवा को बधाई दी। राहुल के अनुसार 2012 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से बीटेक किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी की। परिणाम सामने हैं। जुझारू युवक ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। जब परिणाम आया उस समय राहुल घर पर ही थे। पिता दिनेश पांडेय को होनहार ने झूकर प्रणाम किया। उन्होंने  मिठाई खिला आर्शीवाद दिया। पूरे घर में उत्सव का माहौल दिखा। दिनेश पांडेय जी स्वयं मध्यम वर्गीय परिवार के हैं। वे सहकारिता विभाग में काम करते थे। अब वे सेवानिवृत हो गए हैं। राहुल उनके दूसरे व छोटे पुत्र हैं। इनकी मां बचपन में ही गुजर गयी थीं। इस त्रासदी को झेल चुके राहुल ने आज परिश्रम के बल पर परिवार और पिता का मान बढ़ाया है। 19 सितम्बर 1990 को  जन्में राहुल का गांव भोजपुर जिले के सिकरिया है। सिविल सेवा की परीक्षा में उनका रैंक 442 है।

कुछ माह पूर्व दिल्ली में ली गयी राहुल की तस्वीर
कुछ माह पूर्व दिल्ली में ली गयी राहुल की तस्वीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here