वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति निर्वाचित

0
501

बक्सर खबर : एनडीए के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार वेंकैया नाइडू उप राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी शमशेर के शरीफ ने शनिवार की शाम सात बजे के लगभग इसकी घोषणा की। उनके अनुसार लोकसभा और राज्य सभा के कुल 785 सांसदों में से 771 ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जिसमें 560 मत वैध हुए। शेष में दो नोटा तथा अन्य अवैध हुए। शरीफ के अनुसार एनडीए उम्मीदवार नायडू को 516 तथा दूसरे उम्मीदवार गोपालकृष्ण  गांधी को 244 मत मिले। नायडू इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। राज्य सभा के सदस्य होने के साथ वे संसदीय कार्यमंत्री के पद पर भी कार्यकरत थे। उपराष्ट्पति पद के लिए शनिवार को ही मतदान हुआ। शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here