विरासत सहेजने वाले हुए सम्मानित

0
1630

बक्सर खबर : बिहार देश के उन राज्यों में शामिल हैं। जिसका गौरव व पुरातात्विक महत्व बहुत ज्यादा है। इस विरासत को सहेजने की जरुरत है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास हेरिटेज सोसाइटी तथा एमीटी ग्लोबल बिजनेश स्कूल ने उठाया है। दस अप्रैल को इन दोनों के प्रयास से राजधानी में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे डीआइजी विकास वैभव ने कहा हमारे प्रदेश के अनेक जिले पुरातात्विक महत्व से भरे पड़े हैं।

आवश्यकता है इस विरासत को बचाने की। इस नेक कार्य में कुछ युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है। उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस क्रम में बक्सर के स्नेहाशीष वद्र्धन को भी सम्मानित किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों से आए पवन, रिया राजपुत, प्रियम, सुबोध, प्रिंस कुमार आदि कुछ और युवाओं को हेरिटेज वोलेन्टियर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर डा. अनन्ताशुतोष द्विवेदी पुरातत्वविद, एमीटी के निदेशक विवेकानंद पांडेय, अंशु भारद्वाज, आशीष वद्र्धन, सरोज यादव आदि भी उपस्थित रहे।

सम्मान पाते बक्सर के स्नेहाशीष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here