विधायक ने दी सीओ को जान मारने की धमकी

0
7296

बक्सर खबर : अंचल पदाधिकारी ब्रह्मपुर को विधायक ने धमकी दी है। इसकी शिकायत सीओ श्रीभगवान सिंह ने ब्रह्मपुर थाने में दर्ज कराई है। उनका आरोप है स्थानीय विधायक शंभु यादव से खतरा है। वे खुद जान मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी वजह से पिछले सप्ताह ब्रह्मपुर दक्षिण यादव टोल में हुई आगजनी है। वहां तीन लोगों का घर जला है। कर्मचारियों के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें मुआवजा दिया गया। इस बाबत विधायक का आज बुधवार को फोन आया। वे दस लोगों को मुआवजा देने के लिए कह रहे थे।

मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे खफा विधायक ने फोन पर गालियां दी और कार्यालय से खींच कर जान मारने को कहा। सीओ ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है। मुझे डर है विधायक कुछ अनहोनी कर सकते हैं। यह पूरी घटना बुधवार की है। थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा सीओ का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में विधायक शंभू यादव का पक्ष जानने के लिए बक्सर खबर ने उनसे संपर्क किया। उनका कहना है वहां दस परिवार अग्नि कांड से हताहत हुए हैं। उनकी मांग सीओ के समक्ष रखी गई है। मैंने उन्हें कोई धमकी नहीं दी। वहां जा कर अन्य अधिकारी पता करें। कितने लोगों का नुकसान हुआ है। मुआवजा सरकार देती है। वे गरीबों का हक मारना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here