विधायक के गांव में गोलीबारी मची भगदड़, छह घायल

0
3393

बक्सर खबरः ब्रम्हपुर विधायक के गांव चक्की के चुन्नीडेरा में शनिवार अहले सुबह गोलीबारी हुई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामला दो पक्षों के बीच खेत जुताई से शुरू हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना राय एक विवादित भू खंड को सुबह 7:00 बजे जुताई करने गए। उसी समय मदन राय व उनके परिजन रोकने लगे। मुन्ना ने रुकने की बजाय फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद दो पक्ष आपस में भीड़ गए।

देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमेें मुन्ना राय मुन्ना, सत्यनरायण राय सुनिल राय घायल हो गए। वही मदन राय की तरफ से प्रदीप राय, ललन घायल हो गए। गांव के लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। हलांकि इस गोलीबारी में कोई नुकसान नही हुआ। परन्तु भदगड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी जय प्रकाश दलबल के साथ पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ओपी प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के तरफ से सात-सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here