विदेश में हुई मजदूर की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना

0
565

बक्सर खबर : कमाने के लिए परदेश गए प्रेम कुमार की मौत हो गयी है। घटना दुबई के बिकौन में हुयी है। शनिवार को परिवार के सदस्यों के पास वहां से फोन आया। प्रेम कुमार (45) पिता गुप्तेश्वर सिंह यादव अब नहीं रहे। काम करने के दौरान वे मशीन की चपेट में आ गए। इतना सुनते ही पूरे घर पर मानो पहाड़ टूट गया। नावानगर थाना के गिरधरबरांव गांव में दुख लहर दौड़ गयी। हो भी क्यों नहीं, महज एक माह पहले। पांच बेटियों का पिता जमा पूंजी खर्च कर विदेश कमाने गया था। पत्नी रमावती व मां लाल मुखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
कब गया विदेश
बक्सर : गांव के बीडीसी सदस्य अवधेश यादव ने बताया 22 नवम्बर को ही किसी एजेंट के माध्यम से विदेश गया था। वहां दुबई के बिकौन में मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। उसने वहां से फोन भी किया था। पर यह तो अनहोनी हो गयी। घर में पांच बेटियां हैं। नेहा, निभा, खुशबू, संतोषी, काजल व बेटा राजकुमार। सबके सब अवाक हैं। बापू हम सबकी चिंता में विदेश क्या गए। घर ही छूट गया।

एक सप्ताह में हुई दूसरी मौत
बक्सर : पिछले सप्ताह खाड़ी के दुबई में एक और मजदूर की मौत हो गयी थी। नावानगर थाना के ही शिवपुर गांव निवासी संतोष सिंह मशीन की चपेट में आ गए थे। उनकी मृत्यु 18 दिसम्बर को हुयी थी। दो दिन पहले 23 को उनका शव गांव आया। इस घटना का दर्द अभी नावानगर भुला ही नहीं था। इस बीच दूसरी घटना सामने आ गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here