वात्सल्य मूर्ति मामा जी पुण्यतिथि मनी

0
497

बक्सर खबर : वात्सल्य मूर्ति परम पूज्य श्रीमननारायण जी महाराज को उनके चाहनें वालों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नया बाजार आश्रम पर उनकी पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम पहुंचे भक्तों ने मामाजी के चरण पादुका पूजन में हिस्सा लिया। उनका अभिषेक भी किया गया। प्रसाद वितरण के साथ पिछले सप्ताह भर चले आ रहे प्रिया प्रियतम महोत्सव का समापन हो गया।

पाठकों को याद होगा कि बक्सर के महान संत पूज्य श्रीमननारायण दास भक्तमाली जी वर्ष 2008 में परमपद को प्राप्त हो गए थे। उस समय फरवरी का महीना था। तिथि के अनुसार फागुन कृष्ण पक्ष की तृतीया को महाप्रयाण हुआ था। वह तिथि आज है, जिसका अनुश्रवण करते हुए पादुका पूजन संपन्न हुआ। पुण्यतिथि के एक दिन पूर्व ही नगर में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें आश्रम के महंत राजाराम शरण जी महाराज, बसांव मठ के महंत जी व अनेक धर्मानुरागी संत महात्मा शामिल हुए।

शोभा यात्रा में शामिल संत महात्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here