वातानुकूलित होगा बार भवन: सभापति

0
903

बक्सर खबरः जिला अधिवक्ता संघ का भवन वातानुकूलित होगा। इस आशय की घोषणा बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज यहाँ एक कार्यक्रम में कही। पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व राणा प्रताप सिंह केसिविल कोर्ट स्थित बार भवन में फोटो अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए बार भवन के लिए 50 लाख रुपया दिलाने की भी घोषणा की। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने स्व राणा प्रताप सिंह के चित्र को अनावरण करते हुए स्व सिंह के मानवीय मूल्यों एवं उनके विराट व्यक्तित्व की चर्चा की एवं कहा कि बक्सर की पावन भूमि में अनेक विधि वेत्ता पैदा हुए हैं। इस धरती को नमन कर वे धन्य हो गए और आज अभिभूत हैं। न्यायमूर्ति श्री सिंह ने बक्सर की उर्वर एवं पावन भूमि को नतमस्तक करते हुए कहा कि इस धरती से कई मनीषी पैदा हुए उसमे एक स्व राणा प्रताप सिंह भी थे। इस अवसर पर न्यायमूर्ति समरेन्द्र प्रताप सिंह न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह न्यायमूर्ति शिवजी पाण्डेय न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह न्यायमूर्ति विजयेंद्र नाथ न्यायमूर्ति आदित्य कुमार त्रिवेदी सेवानिवृत न्यायमूर्ति गण वी एन सिन्हा न्यायमूर्ति मिहिर कुमार झा न्यायमूर्ति उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनत विजय सिंह भी समारोह में शिरकत किये।शुरू में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया।कार्यक्रम में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते अवधेश नरायण सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते अवधेश नरायण सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here