वाजपेयी जैसे उदार थे स्व.चौबे : नीतीश

0
1011

बक्सर खबर : स्व. लालमुनी चौबे को श्रद्धांजलि देने उनके गांव कुरई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने उत्तम राजनेता खो दिया है। चौहत्तर के आंदोलन से उनको देख रहे हैं। वे अलग किस्म के व्यक्ति थे। जितने लोग उनको भाजपा में चाहने वाले हैं। उससे कहीं ज्यादा दूसरे दल के लोग उनको पसंद करने वाले हैं। वाजपेयी सरकार में उनके साथ काम करने का मौका मिला है। उनसे बात करने पर यह लगता ही नहीं था कि आप किसी गैर दल व विचारधारा के व्यक्ति से बात कर रहे हैं। वाजपेयी जी उनको बहुत मानते थे। जितने उदार वे थे उतने ही लालमुनी चौबे। बक्सर के पूर्व सांसद लालमुनी का गुरुवार को श्राद्धकर्म मनाया गया। कैमुर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव कुरई में यह कार्यक्रम आयोजित था। इस मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा कि जब हम लोग छात्र राजनीति में थे। तब चौबे जी ने हमें राजनीति में नयी पहचान दी। वे एक महान नेता थे। उनके साथ हेलीकाप्टर से विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने भी श्री चौबे के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा, जन सत्ता के पूर्व संपादक रामबहादुर राय, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री डा. सुखदा पांडेय, युवराज चन्द्र विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय, भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार, विधायक नितीन नवीन, विधायक मिथिलेश तिवारी, एमएलसी संजय मयुख समेत अनेक नेता उनके गांव पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी आगत लोगों ने स्व. चौबे के ज्येष्ठ पुत्र हेमंत चौबे वे छोटे पुत्र पिंटू से मिल उन्हें सांत्वना भी दी।

कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह व युवराज
कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह व युवराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here