वांटेड को पकडऩे पहुंची पुलिस पर पथराव

0
1546

बक्सर खबर : बगेन पुलिस मंगलवार को मोस्‍ट वांटेड रिंकू यादव को गिरफ्तार करने खोचरियांव गांव में पहुंची। उसे सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है। रंगदारी, आर्म्‍स एक्ट, लूट समेत चौदह मामलों में वांछित अपराधी की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर में छापा मार दिया। उसे बड़ी मुश्किल से दबोचा गया। उसे लेकर पुलिस टीम तंग गलियों से होकर बाहर आ रही थी। इसी बीच गांव के ही महेश यादव व भोला यादव ने लोगों को उकसा कर पुलिस पर हमला बोल दिया। गलियों से लोग पत्थर मारने लगे। मौका पा रिंकू यादव भागने में सफल हो गया। इस हमले में बगेन के थानाध्यक्ष दिनेश्वर कुमार व सिपाही राजेश को चोटे आयी हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बचाव के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी। अपने मेहनत पर पानी फिरता देख पुलिस ने महेश और भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग हुई। सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी कमला पति सिंह अन्य थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हालात काबू में होने के बाद दोनों गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस साथ लेती गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here