वर्चस्व के कारण तियरा में चली गोली, बेगुनाह व्यवसायी घायल

0
4155

बक्सर खबर : राजपुर के तियरा बाजार में हुई गोलीबारी की घटना दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है। जिन दो लोगों के पैर में गोली लगी है। वे स्थानीय व्यवसायी हैं। जिनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मुन्ना साह (36) पिता जर्नादन साह ग्राम तियरा, राजू प्रसाद (45) पिता स्व. तपेश्वर साह ग्राम हरपुर इन दोनों की दुकान वहां है। जब विवाद शुरु हुआ उसे देखने बाहर निकले। इतने में गोली उनके पैर में आ गली।

सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह आपसी वर्चस्व है। क्योंकि यहां एक पखवारे पहले भी गोली चली थी। एक पक्ष से यादव तथा दूसरे पक्ष से राय साहब लोगों का गुट है। पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटी है। ऐसा ग्रामीणों ने बताया। उचित कानूनी कार्रवाई न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने चौसा-कोचस मार्ग को जाम कर दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव ग्राम अहियापुर भी इस विवाद में एक तरफ से आए थे। पूछने पर थानेदार ने कहा मामला मजनुगिरी का है। वहीं डीएसपी शैशव यादव ने कहा विवाद मोबाइल में गाना भराने के कारण हुआ। लेकिन मजनू और मोबाइल के गाने के बीच इतनी संख्या में वहां लोग गोली बंदूक के साथ कैसे आ गए। जो दिन के उजाले में सबके सामने गोली चलने लगी। घटना का रंग ऐसा है कि पुलिस कुछ और ग्रामीण कुछ और बता रहे हैं।

तियरा में सडक जाम करते लोग

इतना ही नहीं जिन दोनों के पैर में गोली लगी है। वे भी कुछ कहने से साफ इनकार कर रहे हैं। सदर अस्पताल में जब घायल मुन्ना व राजू प्रसाद से मीडिया ने पूछा। दोनों ने साफ कहा हमें देखा ही नहीं गोली किसने चलाई है। खबर लिखते वक्त रात आठ बजे के लगभग जाम जुट गया है। यह बात सदर डीएसपी शैशव यादव ने कही। वहीं वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष के देवर व पूर्व पार्षद संतोष यादव ने कहा मैं बाहर हूं। बड़े भाई मनोज यादव का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वे तो पुलिस के बुलाने पर वहां जाम हटवाने गए थे। मामला नहीं सुलझा तो स्वयं वहां से हट गए।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here