लिट्टी-चोखा के प्यार में गिरी मजहब की दीवार

0
6385

बक्सर खबर : क्या तेरा है क्या मेरा है। सारा जहां खुदा का है। जी हां ऐसा लिखने की वजह कुछ और नहीं आपसी एकता और भाइचारा है। बुधवार को जब शहर के चरित्रवन इलाके में दूर-दराज से आए मेलार्थी पहुंचे तो नजारा देखने लायक था। शहर जाम हो गया और धुंए से पट गया। इस भीड़ में नजर किला मैदान के सामने स्थित दरगाह दरिया शहीद पर गयी। इस परिसर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष लिट्टी-चोखा बना रहे थे। दरगाह पर रहने वाले लोग भी जरुरत मंदों की मदद कर रहे थे। उन्हें खाना बनाने और पीने के लिए पानी आदि उपलब्ध करा रहे थे। शहर की शान में कहीं बट्टा न लगे। इसके लिए हर सक्षम व्यक्ति ने अपने स्तर से मदद की। आपसी तालमेल ने इस त्योहार के आनंद को दूना कर दिया। इतना ही नहीं धर्म और मजहब किसी को बैर करना नहीं सीखता यह बात सच होती दिखी।

लिट़़टी-चोखा बनाने वालों से पटा शहर
लिट़़टी-चोखा बनाने वालों से पटा शहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here