रोपनी कर रहे दो किसानों की मौत, मचा हड़कंप

0
4498

बक्सर खबरः खेत में अचानक दो किसानों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना रविवार दोपहर मुरार थाना क्षेत्र के खेवली गांव की है। जहां देवनतीं देवी(48) पति गजाधर गोड व रामविलास यादव(55) खेतों में रोपनी का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक गिर पड़े। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डक्टरों के अनुसार किसी विषैले जन्तु ने काट लिया होगा। घटना के बाद से किसानों में दहशत है। मृतक किसानों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here