रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

0
2228

बक्सर खबर : पांच-छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत जब उसने अपने घर वालों से की तो लोग सन्न रह गए। उसके पिता उक्त युवक के पास पहुंचे। पूछते ही वह आग बबूला हो गया। अपने साथी के साथ मिलकर उसने बच्ची के पिता को पीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने इसकी शिकयत मुरार थाने से की। तत्काल पुलिस ने उन दोनों को दबोचा। पीडि़त परिवार को भी साथ लिया और महिला थाना पहुंचाया। वहां पीडि़त परिवार का बयान कलमबंद किया गया।

फिलहाल बच्ची को मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही आरोपी राजा माली और उसका साथ देने वाले धीरज माली को पुलिस ने हवालात में डाल दिया है। चिकित्सकों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर जांच में बात सही मिली तो ऐसा करने वालों वालों के खिलाफ प्राथमिकी में और भी संगीन धाराएं लगेंगी। पुलिस के वरीय पदाधिकारी ऐसे गंभीर मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here