राहुल गांधी की गिरफ्तारी से उबाल, जला पीएम का पुतला

0
1209

बक्सर खबर : दिल्ली में सेवा निवृत फौजी की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा कर मोदी सरकार ने सारी हदें पार कर दी। यह आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस क सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते सभी माडल थाना के समक्ष पहुंचे और पीएम मोदी का पुतला जलाया। यह सियासी तूफान यहीं नहीं थमा। सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी से लेकर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन तक थाने में जा पहुंचे। सभी गिरफ्तारी दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता थाने के अंदर और बाहर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। राजनीतिक घमासान को शांत करने के लिए पुलिस ने सभी की सूची बना उन्हें जाने का आग्रह किया। विरोध के इस अभियान में राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, बजरंगी मिश्रा उपाध्यक्ष, डा. सत्येन्द्र ओझा प्रदेश संगठन सचिव, कामेश्वर पांडेय, हरिशंकर त्रिवेदी, दीपक अग्निहोत्री, सुनिल तिवारी, संजय पांडेय, आशिष तिवारी, राजा रमण पांडेय, रामप्रसन्न द्विवेदी, सुरेश प्रसाद जायसवाल, हरिवंश चौबे, वीरेन्द्र, प्रेम प्रकाश समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here