राहुल के अपहरण में आया नया मोड़, दो गिरफ्तार

0
1219

बक्सर खबर : राजपुर थाना के कुसुरुपा निवासी राहूल मिश्रा के अपहरण की पुष्टि हो गयी है। कल तक पुलिस यह मान रही थी। वह स्वयं इसका स्वांग कर रहा है। क्योंकि उसके फोन से ही रंगदारी मांगी जा रही थी। इस बीच जांच के क्रम में पता चला है कि अपहर्ता ही उसके फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। इस घटना को अंजाम देने में कुसुरुपा गांव में ही रहने वाले मंटू पांडेय का हाथ है। जो मूल रुप से ग्राम गारा, थाना कुछिला, जिला कैमुर का रहने वाला है। घटना के दिन वही राहूल को साथ लेकर धनसोई थाना के पठखवलिया पहुंचा था। वहां से दोनों कोचस चले गए। वहां उनके साथ ओमप्रकाश यादव आ मिला। जो कोचस थाना के बढ़ारी गांव का निवासी है। तीनों बाइक से सासाराम चले गए। वहां रोहतास जिले के कुख्यात अपराध कर्मी धुरान गैंग के सदस्यों ने उसे अगवा कर लिया। उस गैंग में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। धुरान, मंटू राम व तेजा। मंटू राम की राहूल के फोन से उसके पिता को फोन कर रहा था। अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है। धनसोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुसुरुपा गांव से मंटू पांडेय व कोचस के बढ़ारी से ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here