राहुल की हत्या के साथ बुझ गया घर का चिराग

0
3643

बक्सर खबर : आम बोलचाल की भाषा में यह कहा जाता है। जिसका बेटा नहीं उसके घर का चिराग बुझ जाता है। ऐसा ही हुआ है। कुसुरुपा गांव के ललन मिश्रा के साथ। उनके इकलौते पुत्र राहुल की हत्या पिछले दिनों सासाराम पहाड़ी पर कर दी गई। 16 फरवरी को इसका खुलासा एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। धनसोई थाने में 31 दिसम्बर 016 को राहुल के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

उसकी हत्या का राज खुलने के बाद यह बात भी सामने आई है कि राहुल ललन मिश्रा का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहने भी हैं। गांव वालों के अनुसार ललन मिश्रा भी अपने पिता रंगनाथ मिश्रा की इकलौती संतान थे। अब इस घर में जैसे मातम पसर गया है। इस हत्या में पकड़े गए मंटू राम पिता विनोद राम ग्राम बडाढ़ी थाना कोचस जिला रोहतास ने बताया कि साजिश कर्ता मंटू पांडेय  है (इसे पहले ही जेल भेजा जा चुका है) । जो गारा गांव का निवासी हैं। उसका परिवार यहां कुसुरुपा में बहन के यहां रहता है। मंटू का अपने गांव के लोगों से भी अनबन है। वहां पड़ोस के लोगों के साथ गोली चलने की घटना के बाद अपना गांव छोड़ दिया था।

add

विरोधियों से बचने के लिए वह कुसुरुपा में आश्रय लेकर रह रहा था। यहां उसका उठना बैठना राहुल मिश्रा के साथ था। इस बीच उसे शक हो गया। राहुल व उसकी पत्नी के बीच गलत संबंध है। जिसका बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। वह खुद तो जेल गया ही , एक और परिवार को बर्बाद कर गया।

यह भी पढे – शादीशुदा औरत के इश्क में पड़े युवक की हो गई हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here