रामव्यास सिंह बने जदयू के अध्यक्ष

0
741

बक्सर खबर : जिला जदयू के नए अध्यक्ष रामव्यास सिंह बने हैं। चरित्रवन के रहने वाले रामव्यास सिंह (कुशवाहा) सेवा निवृत पुलिस के पदाधिकारी हैं। रीटायर होने के बाद से ही वे जदयू की सक्रिय राजनीति में लगे थे। पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक सिंह उनके अच्छे सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव से ठिक पहले अशोक सिंह ने उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के कारण दल छोड दिया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में राजनरायण पांडेय अध्यक्ष बने थे। रविवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नयी सूची जारी की। जिसमें राज नारायण पांडेय को उपाध्यक्ष बना दिया गया है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रामव्यास सिंह ने सोमवार को ज्योति प्रकाश, डा. अंबेदकर आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस बीच पूरे दिन उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here