रामव्यास सिंह बने जदयू के जिलाध्यक्ष

0
1416

बक्सर खबर : जिला जनता दल यूनाइटेड के नए अध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा होंगे। रविवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर उन्हें विधिवत अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी गुरुदयाल सिंह ने इसकी विधिवत घोषणा की। इस दौरान पार्टी के पर्यवेक्षक मनोरंजन गिरी भी मौजूद रहे। शहर के बाइपास रोड में स्थित पार्टी कार्यालय के पास हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पाठकों को यहां हम बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा दल छोड़ दिए जाने के बाद पहले राजनरायण पांडेय को अध्यक्ष मनोनित किया गया था। इसके कुछ माह बाद 31 जनवरी 16 को रामव्यास सिंह को अध्यक्ष मनोनित कर दिया गया था। अब उसी प्रक्रिया को पुर्णरुप देते हुए इन्हें निर्वाचित अध्यक्ष बनाया है। दस जून 1942 को जन्मे रामव्यास सिंह पहले पुलिस सेवा में कार्यरत थे। 1998 में सेवा निवृत होने के बाद वे जदयू से जुडे। पार्टी के कई प्रमुख पदों पर रहे।

चुनाव में शामिल पार्टी नेता
चुनाव में शामिल पार्टी नेता

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here