रामलीला में आज होगा मनु-सतरुपा का प्रसंग

0
335

बक्सर खबर : पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान रखने वाली बक्सर की रामलीला ज्युतिया के दिन से प्रारंभ हो गयी है।  यहां प्रतिदिन सुबह दस बजे से कृष्ण लीला एवं संध्या सात बजे से रामलीला का प्रसंग होता है। आयोजकों के अनुसार वृदांवन से आए नंद नंदन लीला संस्थान की मंडली यहां पधारी है। जिसका नेतृत्व स्वामी करतार प्रपन्नाचार्य कर रहे हैं। शनिवार को पहले दिन कृष्ण लीला में भगवान ने गोपियों के संग माखन चोरी व राश लीला रचायी। वहीं रामलीला में शती ने ली राम की परीक्षा का संवाद हुआ। भगवान ने उन्हें पहचान लिया और मां कह के पुकारा। आयोजकों के अनुसार रविवार को कृष्ण लीला में नंद महोत्सव व रामलीला में मनु-सतरुपा व रावण तपस्या का मंचन होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात व्यास आचार्य गेणश चन्द्र दीक्षित के भजन व संवाद सुनकर लोग भाव विभोर हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here