रामरेखा घाट पर हुई जमकर मारपीट

0
1572

बक्सर खबर : रामरेखा घाट पर शवदाह के बाद स्नान करने आए लोगों के साथ हलवाइयों ने शनिवार को जमकर मारपीट की। दोपहर के लगभग हुए विवाद में दोनों तरफ से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके पर जमकर पत्थर बाजी भी हुई। सूचना के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के नुआंव गांव से अवध बिहार दुबे और उनके गांव के लोग अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने बक्सर आए थे। श्मशान घाट से लौटने के बाद सभी लोग रामरेखा घाट स्नान के लिए आए। यहां एक हलवाई की दुकान पर उन लोगों ने खाने बनाने को कहा। जब भोजन परोसा गया तो सब्जी खराब निकली। इसकी शिकायत गांव वालों ने की। जिसके कारण विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से लोग आपस में उलझ गए। मारपीट में अवध बिहारी दुबे, दिनानाथ दुबे, धर्मेन्द्र दुबे, श्याम बिहारी दुबे आदि घायल हुए हैं। हलवाई पक्ष से भी राजकुमार गुप्ता, काली चरण गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, हीरा लाल गुप्ता चोटिल हुए हैं।

पत्‍थ्‍ार बाजी करते छोकरे
पत्‍थ्‍ार बाजी करते छोकरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here