राणा बने सबसे कम उम्र के भाजपा जिलाध्यक्ष

0
4170

बक्सर खबर : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए युवा नेता राणा प्रताप सिंह का चयन हो गया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यहां की कमान सौंप दी गयी है। कार्यकर्ताओं की माने तो राणा प्रताप सिंह बक्सर भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1980 में हुआ था। वे इक्कीसवी सदी में ही भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े थे। उनका राजनीतिक सफर बहुत अनुभव भरा नहीं है। परंतु उनकी छवि साफ-सुथरे कार्यकर्ता की है। स्वभाव से नम्र राणा मृदुभाषी भी हैं। इटाढ़ी प्रखंड के इंदौरा गांव के रहने वाले राणा के पिता का नाम तेज नरायण सिंह है। भाजपा में आने से पहले 2001 से 07 तक बजरंग दल के पदाधिकारी रहे। 2007 से 10 तक युवा मोर्चा के महामंत्री, 10 से 13 तक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, 13 के बाद निवर्तमान अध्यक्ष राजवंश की टीम में जिला प्रवक्ता थे। मौका मिलते ही उन्होंने जिलाध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल ली। ऐसा कहा जा रहा है कि इटाढ़ी प्रखंड के रहने झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय के नजदीकी होने का उनको लाभ मिला है। बहर हाल राजनीति में कयास का दौर चलता रहता है। फिलहाल राणा ने बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों को झटका दे दिया है। क्योंकि इस पद के लिए कुल 25 लोगों ने नामांकन किया था। उनके अध्यक्ष बनने पर डुमरांव राज परिवार के युवराज चन्द्रविजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here