राजपुर में लाखों की चोरी

0
2676

बक्सर खबर: करते है देश की सेवा पर लूट रहा अपना ही घर। जी हां यह दर्द है उस जवान की जो वार्डर पर देश की सेवा कर रहा है। परन्तु अपने ही घर को लूटने से नही बचा पा रहा है। मामला राजपुर थाना क्षेत्रके कुसुरूपा गांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा शनिवार की देर रात ताला तोड़ चोरी का की घटना का अंजाम दिया। असाम के उदालगुड्डी में सशस्त्र सीम बल के 23 बटालियन में तैनात निशिकांत पाठक ने बक्सर खबर से सम्पर्क कर बताया की उनके दादा-दादी लक्ष्मण जी पाठक गांव पर रहते है। शनिवार की रात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर घुसे तब-तक दादी का निंद खुल गया। उन्हे कुछ एहसास हुआ तो दादा को जगया। तब-तक चोरों भाग चुके थे। कुछ ही समानों पर हाथ साफ किये। जिसकी शिकायत राजपुर थाने में दे दी गयी है। परन्तु अब तक कोई नहीं पहुंचा है। जिसके कारण लोग दहशत में है। नीशिकांत का बड़ा भाई भी पारा मिलीट्री फोर्स में है। कुसुरूपा में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व में पारस नाथ पाठक एवं विरेन्द्र यादव के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस खाली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मैं छुट्टी पर था। आज ही आया हूं। जांच कराता हूं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here