राजपुर गोली कांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार

0
1457

बक्सर खबर : अकबरपुर गांव में विद्यासागर उर्फ विधायक यादव पर हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जय प्रकाश सिंह को पुलिस ने गोविंदपुर गांव से दबोचा। उसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके बताए गए ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

जिससे अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा सके। इस सभी संभावनाओं के बीच पुलिस का प्रयास जारी है। लेकिन जिप अध्यक्ष के पति मनोज यादव और उनके देवर तथा पूर्व पार्षद संतोष यादव का कहीं पता नहीं लग रहा है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि उन लोगों ने फिलहाल जिला छोड़ दिया है। इस वजह से पुलिस उन्हें तलाश नहीं कर पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here