राजपुर के खिरी में हत्या, रुपये के लेनदेन का मामला

0
3310

बक्सर खबर : राजपुर थाना के खिरी गांव में कामता राम(40)  की हत्या कर दी गई है। इस व्यक्ति का गांव के ही मंतोष तिवारी के साथ विवाद था। दोनों के बीच शुक्रवार को बकझक हुई। जिसमें मंतोष तिवारी ने कामता राम को गोली मार दी। ऐसा ग्रामीण सूत्र बता रहे हैं। घटना अपराह्न 4:30 के लगभग की है। सूत्र बता रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ माह पूर्व भी विवाद हुआ था। हत्या में जिस मंतोष का नाम आ रहा है। उसका चरित्र ठिक नहीं है। परिवार के लोग भी उससे बहुत मेलजोल नहीं रखते। इस संबंध में कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक का कामता के परिवार से विवाद था। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here