राजद नेतृत्व से अल्पसंख्यक नाराज, जताया विरोध

0
364

बक्सर खबर : चुनाव पहले एम वाई इसके बाद दूसरा पंसद नहीं भाई। यह सवाल दागते हुए मंगलवार को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी और उनके समर्थकों ने इस व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। नसीम अंसारी राजद के पुराने कार्यकर्ता हैं। हाल ही में हुए राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में वह भी उम्मीदवार थे। चुनाव की तिथि के दिन यहां आए चुनाव अधिकारी ने उनकी एक नहीं सूनी। पूर्व अध्यक्ष शेषनाथ यादव को ही अध्यक्ष मनोनित कर दिया गया। इससे नाराज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मंगलवार को इसे दल को कमजोर करने वाला और अल्पसंख्यकों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप राजद पर लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here