रसोई गैस की कीमत बढऩे पर भड़की महिला कांग्रेस

0
734

बक्सर खबर : रसोई गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इसका विरोध करते हुए महिला कांग्रेस की तरफ से सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही महिला अध्यक्ष साधना पांडेय ने ईट का चूल्हा बना खाना बनाया। जिसमें लकड़ी व उपले जलाए गए। पास में सिलेंडर रख प्रधानमंत्री वर भाजपा सरकार की आलोचना की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा इस तरह कीमत बढ़ है। लगता है खाना मुहाल हो जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, मधु द्विवेदी, प्रतिभा चौबे, कंचन कुमारी, चन्द्रा देवी, रम्भा देवी, बजरंगी मिश्रा, शिवानंद तिवारी, संजय दुबे, हरेराम पांडेय, आशिष तिवारी, अभिषेक तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, महावीर शुक्ला, सोनू साह आदि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here