युवा कांगे्रस ने फूंका अमित शाह का पुतला

0
356

बक्सर खबरः युवा कांगे्रस के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षा अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व युथ कांगे्रस के लोकसभा अध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने किया। युवा कांगे्रस के नेताओं ने कहा कि नोटबंदी के पूर्व भाजपा द्वारा देशभर में जमीन खरीदा गया है। जिसमें कालेधन का उपयोग किया गया है। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा जमीन खरीद का असली मकसद जनता को बताने के बजाए कार्यालय के नाम पर जमीन दिखाया जा रहा है। कांगे्रस देशभर में धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलनात्मक कार्यो से जनता के सामने सही तस्वीर पेश कर भाजपा नेताओं के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि नोटबंदी के बहाने देश की गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। सभा को प्रदेश संगठन सचिव डा सत्येन्द्र ओझा, बक्सर लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी आदि नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर डुमरांव विधानसभा अध्यक्ष धीरज मिश्र, पियुस कुमार उपाध्याय, सदानंद तिवारी, अनिल मिश्र, रामकुमार पांडेय, मुन्ना तिवारी, रामप्रवेश गोंड, अनिल राजभर, लक्ष्मीकांत ओझा, मनु शुक्ला, गबर चैधरी, भीम मिश्र, रंजन केशरी आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here