युवाओं के हाथ भाजपा की कमान, निकु तिवारी व सुशील बने अध्यक्ष

0
145

बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई में अब हर जगह युवा चेहरे नजर आएंगे। पहले जब राणा प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। तब सीनियर नेता काफी परेशान थे। अब उन्हीं राणा प्रताप ने गुरुवार को मंच-मोर्चा के पांच पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। पार्टी कार्यालय में शाम के समय हुई बैठक में यह बताया कि ओम प्रकाश तिवारी उर्फ निकु तिवारी को युवा मोर्चा व बक्सर प्रखंड के अध्यक्ष रहे सुशील राय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है।

इसके अतिरिक्त हमीद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पिंकी पाठक को महिला मोर्चा व नितीन मुकेश के सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया। सोशल मीडिया पर जारी इन युवाओं की तस्वीर व प्रमाणपत्र से इसकी जानकारी मिली। मौके पर नवीन निश्चल चतुर्वेदी और निर्भय राय, प्रियरंजन जैसे युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव नियुक्त प्रभारियों का नाम जारी होने के बाद उनको बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। सुशील राय ने बक्सर खबर से बातचीत में कहा हमारा संगठन ही हमारे लिए सबकुछ है। हम कार्यकर्ता हैं और रहेंगे। पद तो काम करने का माध्यम मात्र है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here