युवक ने लगा ली फांसी, आखिर क्यूं

0
4872

बक्सर खबर : जिंदगी के महज बीस साल गुजरे होंगे। पता नहीं क्या हुआ। संतोष सिंह (छोटू सिंह ) ने फांसी लगा अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना शहर के बड़ी देवी के पास से पुराना अस्पताल जाने वाली गली में हुई है। सोमवार की शाम छह बजे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गई तो पता चला संतोष अपने मामा रामेश्वर प्रसाद के साथ यहां रहता था। वे लोग मूल रुप से गया के रहने वाले हैं। यहां किराए पर रहकर हलवाई का काम करते थे। फिलहाल मृतक का मामा भी कहीं गया हुआ है। जिसके कारण आत्महत्या की इस घटना का राज किसी को समझ में नहीं आ रहा। पुलिस को बस इतना पता चला है उसके पिता का नाम स्व संपत सिंह, ग्राम छोटकी नवादा, वार्ड 4, थाना देवहा, जिला गया है। घर वालों को इसकी सूचना भेजी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here