याद किए गए, बच्चों के चाचा पंडित नेहरु

0
253

बक्सर खबर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि आज उनकी 127 वीं जयंती है। भारत निर्माण के लिए अपना सबकुछ त्याग कर देने वाले नेहरु जी अपने त्याग के कारण याद किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। जयंती समारोह से पूर्व ही जिलाध्यक्ष व अन्य पार्टी कार्यकर्ता रामरेखा घाट के पास बसी गरीब बस्ती में गए। वहां बच्चों के बीच चाकलेट, पुस्तकें और गुब्बारे बांट चाचा नेहरु को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिल त्रिवेदी, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, सत्येन्द्र ओझा, राजऋषी राय, विनय सिंह, बुच्चा उपाध्याय, जवाहर लाल दूबे, त्रिलोकी मिश्रा, कमलेश पाल, करुणा निधि, ब्रजेश पाठक, वजीर खां, साधना पांडेय, रविलाल, अवधेष सिंह, कृष्णा प्रसाद, आशिष तिवारी, गंगा विशुन राम, जमाल अली, रमेश राय, मो. कासीम, अनुराग त्रिवेदी, रामाकांत चौबे, दीपक अग्निहोत्री, जिंदा जवाहर लाल, सुरेश, अभिषेक, अंशु, अजय ओझा, रामप्रवेश चौधरी, भोला शर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here