मेडीकल रिपोर्ट में हुई गैंगरेप की पुष्टि, शिक्षक दिल्ली में भर्ती

0
4737

बक्सर खबर : निमेज हाई स्कूल में छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना हुई है। मेडीकल रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया गुरुवार की शाम अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। क्या शिक्षक को इस मामले में क्लीन चीट मिल गई है? उन्होंने कहा अभी जांच चल रही है। इस लिए किसी को क्लीन चीट नहीं दी गई है। वहीं सूत्रों की माने तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। वे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अपने हार्ट की जांच कराने चले गए हैं। इस पूरे घटना क्रम में गुरुवार को उस समय तेजी से बदलाव आया।

जब पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व भाजपा नेता विवेक ठाकुर पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। मोदी ने डीएम से फोन पर बात की। उन्होंने पूछा क्या वजह है अस्पताल मेडीकल रिपोर्ट क्यों जारी नहीं कर रहा। डीएम के हस्तक्षेप के बाद सदर अस्पताल की टीम ने शाम होने से पहले रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। जिसमें यह कहा गया है। पीडि़त छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा अगर साठ वर्ष की आयु में आशा राम पर दुष्कर्म का आरोप लग सकता है। तो शिक्षक को कैसे दोष मुक्त मान लिया गया। उनकी संलिप्तता की जांच होनी चाहिए। अगर वे बेकसूर थे तो उन्हें पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। इस विषय पर शिक्षक गणेश यादव, ग्राम जवही दियर घिरते दिख रहे हैं। कुछ पुलिस पदाधिकारियों पर भी जांच में कोताही बरतने का आरोप लगा है। यह पूछने पर कप्तान ने कहा पूरी इमानदारी के साथ पुलिस अपना काम कर रही है। अगर ऐसा है तो जांच में जुटे सभी पुलिस वालों से भी पूछताछ होगी। फिलहाल इस घटना में अभी तक तीन युवक जेल जा चुके हैं। जिनकी संलिप्तता इसमें पाई गयी है। जांच में यह बात भी खुलकर सामने आई है। छात्रा ने पूरी सच्चाई पुलिस के सामने नहीं रखी। जिसकी वजह से जांच प्रभावित हुई है। लेकिन फिलहाल वह सदमें में है। इस लिए उसपर दबाव नहीं बनाया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here