मुहर्रम पर जाबाजों ने ली कुर्बानी की शपथ

0
836

बक्सर खबर : मुहर्रम का त्योहार उन वीरों की कुर्बानी की शहादत को याद करने के लिए होता है। जिन्होंने कर्बला की जंग में अपने खून से मैदान को सिच दिया था। मानवता के लिए उनकी कुर्बानी की शपथ लेने वालों ने अमन की राह में अपने का न्योछावर करने का संकल्‍प लिया। उनकी याद में सबसे शानदार प्रदर्शन सिमरी में हुआ। जहां राजद के ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव एवं युवा समाजसेवी यूपी के कद्दावर सपा नेता विजय मिश्रा ने साथ मिलकर ताजिया के जुलूस में हिस्सा लिया। हालाकि ताजिया की खबर एक दिन पुरानी हो चुकी है। यहां हम आपको एक जानकारी दिए देते हैं। जिले में इस बार कुल 122 जगह ताजिया निकाली गयी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से ज्यादा है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार सदर अनुमंडल में 52 तथा डुमरांव अनुमंडल में 70 अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला गया। सभी ने भाई चारे का संदेश दिया। प्रशासन ने भी ताजिया निकालने वाले अखाड़ों को धन्यवाद दिया है। क्योंकि सभी ने शांति व्यवस्था का भरपूर ख्याल रखा।

 

ताजिया के जुलूस का नजारा
ताजिया के जुलूस का नजारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here