मुहबोले पिता और भाई कर रहे थे वर्षों से युवति का योवन शोषण

0
1989

बक्सर खबर : शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली दुखयारी बेटी की दास्ता सुन पुलिस भी अचंभीत हो गयी। उसके मुहबोले पिता वर्षो से उसके साथ यौवन शोषण करते थे। उसकी मां अनामिका (काल्पनिक) देवी भी इसमें शामिल थी। जब उसका उनका बेटा बड़ा हुआ तो वह भी उसके साथ यही हरकत करने लगा। उसकी दुर्दशा देख एक साहसी युवक कन्हैया चौबे ने पिछले वर्ष उससे शादी कर ली। अब उसका पति अपनी पत्नी को इंसाफ दिलाने चला है। सोमवार को इसकी प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज की गयी। जिसमें मुहबोले मांता-पिता और भाई को अभियुक्त बनाया गया है। लड़की ने बताया कि शादी से पहले यह तीनों उसके साथ ऐसा कृत्य करते थे कि उसकी विवेचना संभव नहीं है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। युवति को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वह गर्भवती है। उसके पति कन्हैया चौबे ने कहा है कि वह बच्च मेरा है। मामला बहुत ही पेचिदा है। जिस परिवार पर यह आरोप लगा है। वह मुलत: आरा जिले का रहने वाला है। पिछले कई वर्षो से वे लोग बक्सर में किराए पर रहते हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर यह बच्ची उनकी नहीं तो वे इसे कहां से ले आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here