मुस्लिम युवकों ने जलाया पाकिस्तानी झंडा

0
5234

बक्सर खबरः शुक्रवार को पटना में भारत विरोधी नारे  लगे । बक्सर के मुस्लिम युवकों को मातृ भूमी का यह अपमान पसंद नही आया। जिसके विरोध में रविवार को पाकिस्तानी झंडे जलाये। शहीद क्लब द्वारा भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुस्लिम युवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र नेता रामजी सिंह कर रहे थे। इस दौरान यूसुफ अख्तर, शहबाज अख्तर, मो. ईमरान, सराफत हुसैन, मो. ईकबाल, सुल्तान ने कहा कि चंद लोग अपने स्वार्थ में देशद्रोही काम कर पुरे कौम को बदनाम कर रहे है। परन्तु बक्सर के मुस्लिम युवक अपने कौम को बिहार की धरती से बदनाम नही होने देगें। वही छात्र नेता रामजी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि चंद वोटों के लिये और कितना गिरोगे। शर्म करो लोग भारत माता को गाली दे रहे हो।  बड़े भाई और छोटे भाई के साथ भतीजा बहरे और गुंगे बन बैठे है। कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम्, भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद, के नारे लगे। कार्यक्रम में आशीष, आलोक पाण्डेय, श्याम जी वर्मा, गोलू सिंह अजय कुशवाहा सहित दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 COMMENT

  1. Very bad,Sharma ki bat hai ki ek beta Pakistan ki goodgan krta hai,or ek nkarta hai,sharm krna chahiye,jai hind,jai Bharat.Pakistan murda wad.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here