मुर्दा हुआ जिंदा, पास से मिली पिस्तौल

0
2552

बक्सर खबर : कभी-कभी भी ऐसा होता है। जब सरकारी फाइलों में मृत घोषित लोग जिंदा मिल जाते हैं। ऐसा ही हुआ बुधवार को। नगर थाने की पुलिस ने विक्की सिंह नाम के मुर्दा शख्स को जिंदा दबोच लिया। वह भी अकेले नहीं दो के साथ। इनके पास से दौ पिस्तौल भी बरामद हुयी। इनकी गिरफ्तारी आरा जिले में की गयी। पूछताछ में पुलिस अधिकारियों ने बक्सर खबर को बताया कि विक्की सिंह पांडेय पट्टी गुमटी पर दिनदहाड़े हुई मनमोहन यादव की हत्या में शामिल था। संदीप यादव के साथ मनमोहन को मारने के बाद यह बाइक से भागा। पीछा कर रही डीआइओ की टीम के उपर गोली भी चलायी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली संदीप यादव और विक्की भी घायल हुआ ! जिसमें विक्की पकड़ा नहीं गया। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में विक्की के अधिवक्ता ने न्यायालय में शपथपत्र दायर किया। जिसमें कहा था कि अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह, ग्राम रजिहां, थाना पीरो जिला आरा के रहने वाले युवक की मौत हो चुकी है। इस बीच पुलिस को भनक मिली। विक्की जिंदा है, आरा जिले में उसको देखा गया है। पुख्ता सूचना मिलने पर नगर थाने की टीम बुधवार को वहां जा पहुंची। विक्की को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे जल्द ही न्यायालय के समझ प्रस्तुत किया जाएगा। यहां हम पाठकों को याद दिला दें- पिछले वर्ष 2015 के अक्टूबर माह में पांडेय पटटी रेलवे गुमटी के पास मनमोहन की हत्या कर दी गयी थी। इनकी गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान पर पुलिस कुछ अपराधियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here