मुरार पहुंच रहे हैं राज्यपाल रामनाथ कोबिद

0
1444

बक्सर खबर : देश की संविधान सभा के पहले अध्यक्ष डा. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती मुरार में मनायी जाएगी। गांव के बाहर बने सिन्हा स्मृति द्वार  का अनावरण राज्यपाल रामनाथ कोबिद के हाथों संपन्न होगा। इसके लिए गुरुवार को वे यहां पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक सूचना के अनुसार गुरुवार को अपराह्न ग्यारह बजे चौगाई हाई स्कूल खेल के मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां वे सड़क मार्ग द्वारा मुरार हाई स्कूल जाएंगे। जहां कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले वे डा. सिन्हा के नाम पर बने गेट का उद्घाटन भी करेंगे। पाठकों को यह ज्ञात हो कि देश के संविधान निर्माण के लिए बनी पहली समिति के डा. साहब पहले अध्यक्ष थे। उनके निर्देशन में ही भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ। दो वर्ष तक इसका कार्य चला। इस बीच उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। वे पटना चले आए। उनकी जगह डा. राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बने । जब संविधान तैयार हुआ तो उसकी मूल प्रति पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर के लिए विशेष विमान से पटना लाया गया। डा. साहब अपने जिले के मुरार गांव के रहने वाले थे। 10 नवम्बर 1871 को उनका जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेने राज्यपाल महोदय यहां आ रहे हैं। तैयारी स्थल का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीएम रमण कुमार व मंगलवार को पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने चौगाई हाई स्कूल व मुरार उच्च विद्यालय का दौरा किया। जहां यह कार्यक्रम होने हैं। इस दौरान उनके साथ एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी कमलापति सिंह, संयोजक बंटी शाही, इंदू बाला सिंह, सुबोध कुमार, देवानंद शर्मा, पवन कुमार, व मनोज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here