पुलिस ने मारा बीड़ी पर छापा, लाखों का माल बरामद

0
2096

बक्सर खबर : इसे कहते हैं पुलिस की सतर्कता। अपने तत्परता का परिचय देते हुए मुफस्सिल पुलिस ने ऐसे ट्रक को पकड़ा। जिस पर दस लाख रुपये से अधिक मूल्य का तेनुआ पत्ता पकड़ा गया। यह वही पत्ता है। जिसका इस्तेमाल बीड़ी बनाने में किया जाता है। लोग यह सोच कर दंग हैं। पुलिस ने आखिर इस ट्रक को पहचाना कैसे होगा। पत्ते से भरा ट्रक रोहतास जिले से चला था। उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ले जाया जा रहा था। यादव मोड़ के पास कर्मनाशा पुल को पार करने से पहले ही ट्रक पुलिस की निगाह में आ गया। हालाकि उसे तिरपाल से पुरी तरह ढ़क कर रखा गया था।

लेकिन बिहार पुलिस की अनुमति के बगैर इधर का माल उधर करना कितना मुश्किल है। इस अंदाजा ट्रक चालक व इसका व्यापार करने वाले धंधेबाज को गुरुवार को ही लग गया। चौबीस घंटे तक चालक मो. जबिर को मोहलत दी गई। वह कुछ कागज दिखाने की बात कर रहा था। ऐसा मुफस्सिल के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा। सासाराम के चेनारी से निकला यह पत्ता यूपी की सीमा में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। बक्सर खबर ने थानाध्यक्ष ने पूछा क्या इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। उनका जवाब था सूचना दी गई है। शुक्रवार को पूरे कागजात नहीं दिखाने के कारण उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बीड़ी बनाने वाले पत्ते का ट्रक पुलिस ने जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here