मुखिया ने किया ग्यारह घाटों का निरीक्षण

0
1412

बक्सर खबरः छठ के तैयारियों को लेकर मुखिया व थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। सिकरौल पंचायत के मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी व थानाध्यक्ष राजकुमार ने ग्यारह घाटों का साफ-सफाई व सुरक्षा के लिए जायजा लिया। विभोर ने कहा कि पंचायत के सभी ग्यारह घाटों पर तैयारी पुरी कर ली गई है। पंचायत के तरफ से लाइट, पानी व चाय की व्यवस्था की जायेगी। द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए स्वंयसेवी युवक की टीम गठित की गई है। इसके अलावे घाटों के किनारे बैरेकेटिंग किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार घाटों पर मानक पुरी होने पर संतुष्ठ दिखे। इस मौके पर धुरन सिंह व धीरज दूबे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here