मुखिया की हत्या करने पहुंचा कुख्यात गिरफ्तार

0
5010

बक्सर खबरः मुखिया की हत्या करने पहुंचे कुख्यात को असलहे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अद्यौगिक थाना क्षेत्र की चुरामनपुर गांव का है। शुक्रवार की रात लगभग 9: 00 बजे यह वाकया हुआ। पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होते-होते टल गयी। जैसे ही कुख्यात प्रकाश रंजन उर्फ छोटू मिश्रा नशे की हालत में हथियार के साथ मुखिया शशि प्रभा को मारने पहुंचा। परिवार वालों की नजर पड़ गयी और चालाकि उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। उस समय रात्रि गस्ती चुरामनपुर गांव में ही थी। तुरंत पुलिस वालों ने पहुंच कर उसे गिरफ्त में ले लिया। ज्ञात हो कि 4 जनवरी 2016 मुखिया पति झमन पाण्डेय के हत्या हुई थी। जिसमें यही छोटू मिश्रा ग्राम चुरामनपुर नामजद अभियुक्त है। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कि परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखयी और बहुत बड़ी अनहोनी टल गयी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here