मिश्रा जी फरार पुलिस ने तोड़ दिया घर द्वार

0
2609

बक्सर खबरः इलाज के दौरान फरार कुख्यात अपराधी के घर पुलिस ने कुर्की जप्ती की। ब्रम्हपुर थाना के योगियां गांव में गुरूवार को तिहरे हत्या कांड में मुख्य आरोपी कुख्यात कुबेर मिश्रा यहां कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गयी। जिसमें 60 से अधिक समानों को पुलिस जप्त की। इस दौरान कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, चक्की ओपी प्रभारी नारद मुनी सिंह मौजूद रहे। ज्ञात है कि 15 अगस्त को कुबेर मिश्रा इंदिरा गांधी आयुर्वेद संस्थान पटना से इलाज के दौरान फरार हो गया था। जिसमें चार पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने  निलंबित कर दिया गया था। कुबेर मिश्रा अक्टुबर 2015 में गांव के ही तीन लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने की।

1 COMMENT

  1. बक्सर रेलवे स्टेसन 24 sep सुबह 8:15 के करीब में एक नाबालिक लड़का पकड़ा गया है।
    जो की तूफान एक्सप्रेस से बोडे में शराब भर कर बिहार में ले जा रहा था।
    जिसे G R P ने गुप्त सुचना मिलने पर पकड़ा।
    और एक अज्ञात पुरुस को भी पकड़ा गया है। जिसकी लम्बाई छोटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here