मिल्लु चौधरी की गोली मार हत्या

0
6241

बक्सर खबर : पूर्व जिला पार्षद व आपराधिक छवी के बसपा नेता मिलु चौधरी की हत्या कर दी गयी है। उनके उपर यह जानलेवा हमला मठिला गांव के पास शाम सात बजे हुआ। वहअपने भतीजे की शादी में शामिल होने इटाढ़ी के बड़का गांव जा रहे थे। तभी कोरान-नारायणपुर नहर मार्ग पर कुछ लोगों ने अचानक से उनके वाहन पर गोली बरसा दी। जिसमें मिलु चौधरी समेत तीन लोग घायल हुए। घायल लोगों में चालक संजय व चौधरी का भाई वीरबहादुर चौधरी घायल हैं। सूत्रों ने बताया कि मठिला के पास पहले से सड़क किनारे स्कार्पियो खड़ी थी। हमलावर उसी में पहले से घात लगाए बैठे थे। योजना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। घटना स्थल कोरानसराय थाना के अंतर्गत आता है। सभी घायलों को पहले डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। वहां से मिलु की हालत गंभीर देखते हुए विश्वामित्र अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने पहले तो आई सी यू में भर्ती में किया। पर बाद में उसे मृत घोषित कर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बताया उसे चार गोली लगी है। जिसमें से तीन सीने में तथा एक गोली सर में लगी है। जबकि घायल चालक संजय को दाहिने हाथ में एवं भाई वीर बहादुर को दाहिने कंधे में लगी है। वे सभी खतरे से बाहर हैं। चौधरी बगेन थाना के बरुहा गांव के निवासी थे।

घायल वीर बहादुर चौधरी व इनसेट में घायल
घायल वीर बहादुर चौधरी व इनसेट में घायल चालक 

पहले भी हुआ था हमला

बक्सर : तीन चार साल पहले मिलु चौधरी के उपर  जानलेवा हमला हुआ था। तब से सूमों गाडी से बक्सर की तरफ आ रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दानिकुटिया मोड के पास यह वाकया हुआ। तब भी उसकी छाती में गोली लगी थी। तब वे बच गए थे।

गांव के ही लोगों पर है शक

बक्सर : पुलिस की माने तो परिवार के लोगों को हत्या में गांव के ही अपने दयाद फादर चौधरी का हाथ होने की आशंका है। इसके अलावा बगेन पंचायत के निवर्तमान मुखिया मुन्ना सिंह का नाम भी इसमें सामने आ रहा है। वैसे जांच के बाद ही पुरी तस्वीर साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here