मासूम के साथ कुकर्म करने वाला गिरफ्तार

0
1446

बक्सर खबरः सोवां मासूम के साथ कुकर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी कृष्णाब्रम्ह थान क्षेत्र से गुरूवार को शाम 5:30 हुयी। घटना के बाद ही समुदायों के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। गुरूवार को सुबह से युवकी गिरफ्तारी ने होने से महौल बिगड़ता जा रहा था। सोवां में लोग उग्र हो रहे थे। हलांकि पुलिस ने स्थिति को भांपते हुये। सुबह से ही इंस्पेक्टर जी. एस. तिवारी के नेतृत्व में नया भोजपुर ओपी पुलिस, कुष्णाब्रम्ह थाना, ब्रम्हपुर थानाध्यक्षों के साथ 60 विशेष पुलिस बल के सिपाही हर परिस्थित से निपटने के लिए तैनात कर दिये गये। पुरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी थी। एक तरफ कृष्णाब्रम्ह थानाप्रभारी रंजीत के द्वारा अलग-अलग छापेमारी की जा रही थी। वही दुसरी तरफ ग्रमीण बीत रहे समय के साथ उग्र हो रहे थे। आखिरकार पुलिस को सफलता शाम को मिली जब आरोपी जब्बार अंसारी के तेरह वर्षीय पुत्र की गिरफ्तारी हुयी। जिसके बाद गांव वालों का रूख शांत हुआ। बड़ी अनहोनी होते-होते रह गया। गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here